Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

छत्तीसगढ़/ दुर्ग पुलिस ने मध्यप्रदेश के बालाघाट में चल रहे ऑनलाइन महादेव एप्प सट्टा में शामिल 7 आरोपी को गिरफ्तार किया है वही 3 लैपटाप,13 मोबाइल समेत करोड़ों का लेखा देखा बरामद किया है

पुलिस टीम द्वारा मुताबिक सूचना के आधार पर बुड़ी रामनगर जिला बालाघाट के एक किराये के मकान में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा महादेव ब्रांच का संचालन कर रहे 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उक्त ब्रांच के आरोपियों के कब्जे से 03 नग लेपटॉप, 13 नग मोबाईल, एटीएम कार्ड एवं दस्तावेज जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था।पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए एक आरोपी शोभित गुप्ता जो 4 माह दुबई से ट्रेनिंग लेकर बालाघाट ऑनलाइन महादेव एप्प सट्टे का संचालन करता था शोभित बालाघाट और भिलाई के युवकों के साथ इस कारोबार का संचालन करता था पुलिस ने इसके अलावा अंकित मेश्राम,आशीष मेश्राम, नरेन्द्र सहारे,हर्ष सोनी,ललित पटेल,कपिल बिसई को गिरफ्तार किया है

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में बताया की बालाघाट में किराए के मकान में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करते थे आरोपियों ने पहले ब्रांच की जानकारी लगाने पर उस ब्रांच को बंद करके दूसरा ब्रांच के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे चलते थे पकड़े गए अंकित मेश्राम और आशीष मेश्राम सगे भाई है अंकित भिलाई से बालाघाट अपने नाना नानी के घर में रहता था और किराए में मकान लेकर अन्य युवकों के साथ मिलकर महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टे का संचालन करते थे

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *