Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

खिलेश नेताम भानूपतापपुर/ में शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा के जन्मदिवस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पूरा जिला में आम जनता हेतु विभिन्न रचनात्मक ,जनउपयोगी ,सेवा कार्य किया गया। शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा कई जगहों पर दीन दुखियों की सेवा किया गया। अस्पतालों में मरीजों की सेवा कर फल वितरण किया गया। साथ ही रक्तदान किया गया। चंद्रमौली मिश्रा के दीर्घायु होने हेतु यज्ञ हवन पूजन भी किया गया। इसी तारतम्य में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा भानुप्रतापपुर में शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेवा कर चंद्रमौली मिश्रा का जन्म दिवस मनाया गया व भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया एवं ईश्वर से अस्पताल में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य होने एवं दीर्घायु होने की कामना किया गया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा गया कि शिवसेना के चंद्रमौली मिश्रा एक ऐसे कट्टर शिवसैनिक है जो सदैव आम जनता के ऊपर होने वाले अन्याय अत्याचार, शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते रहते हैं और आम जनता की सेवा करते रहते हैं।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *