Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

बलरामपुर ब्रेकिंग- बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत सिवनी में एक छपरी में आग लग जाने से दर्जनों मवेशी अकाल मौत काल में समा गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार किसान एक छपरी मचान बना अपने मवेशियों को बांधा करता था. इसी तरह शनिवार को भी रोज की तरह किसान अपने मवेशियों को बांध रखा था. जहां अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई. आग की लपटें को देख तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दिया गया और उसके मद्दत से आग को बुझाया गया. लेकिन तबतक काफी देर हो चुका था. आग की चपेट में आने से मचान में बंधे दर्जनों मवेशियों ने दम तोड़ दिया।

Nbcindia24

Related Post