Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा /डोंडी । शुक्रवार को शासकीय नवीन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा में अध्ययनरत समस्त छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क गणवेश का वितरण किया गया।

इस अवसर पर नगर के नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम धुर्वे, उपाध्यक्ष श्री अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, वार्ड पार्षद श्रीमती कुंती देवांगन समेत समस्त वार्ड पार्षद एवम् नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती शशिकला देशमुख, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नंदा भारद्वाज, श्रीमती सरोजनी डेविड, श्रीमती विजयालक्ष्मी सोनी शिक्षक हेमंत गुप्ता समेत समस्त शाला परिवार उपस्थित थे। गणवेश वितरण के उपरांत एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे नगर के पदाधिकारियों ने शाला परिसर में उत्खनित बोर में मोटर लगाने, पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने, नल का प्रसार बढ़ाने और शाला परिसर में चेकर टाइल्स लगाने जैसे अनेकों विषयों पर विचार विमर्श करके शाला परिसर उपर्युक्त सभी सुविधाओं की उपलब्धता पर सहमति जताते हुए शाला को अनेकों सौगातें दी। इस पर शाला की प्रमुख श्रीमती शशिकला देशमुख ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *