Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

 

दरअसल थप्पड़ बाज दरोगा को बालोद जिला के मंचुआ थाना प्रभारी के छुट्टी में जाने के बाद थाना का चार्ज दिया गया है लेकिन साहब पद मिलते ही पावर का इस्तेमाल बिजली विभाग के जेई. पर कुछ इस तरह किया कि पुलिस की साख पर बट्टा लगता नजर आ ।

 

Balod/विवेक वैष्णव देवरीबंगला– देवरी विद्युत सब स्टेशन के कनिष्ठ अभियंता नूपेन्द्र कुमार के साथ शनिवार रात मारपीट व गाली गलौच करते हुए एक विडियो वायरल हुआ है जिसमें मंगचुवा थाना के स्टाॅफ द्वारा जेई के साथ गाली-गलौच व थप्पड मारने की घटना हुई है।

जेई नुपेन्द्र कुमार से प्राप्त जानकारी के अुनसार शनिवार को शाम 6 बजे से भंवरमरा से जुन्नापानी के बीच 33 केव्ही लाईन ब्रेकडाउन था उच्चाधिकारी कार्यपालन अभियंता टीएल सहारे एवं सहायक अभियंता आरसी साहू के आदेश पर वे डौण्डीलोहारा स्टाॅफ खुमान सिंह साहू, मोती ठाकुर, हेमंत ठाकुर, गणेश व ड्रायवर चन्द्रभान के साथ लाईन सुधार करने जुनापानी क्षेत्र में गए थे।
लगभग रात 9 बजे 33 केव्ही लाईन सुधारने के बाद सभी स्टाॅफ के साथ बस्ती फीडर को चालू करने 33/11 केव्ही सब स्टेशन जुनापानी गए। वहां पर तीन में से दो बस्ती फीडर चालू हो गया लेकिन मंगचुवा बस्ती फीडर लाईन खराबी के कारण चालू नहीं हो पाया था। सभी स्टाॅफ बस्ती फीडर में सुधार करने फील्ड में चले गए। सब स्टेशन में स्वयं तथा आपरेटर दीपक के साथ उपस्थित थे तभी मंगचुवा थाना से तीन पुलिस कर्मी बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 17 केएफ 9009 में आये और सीधे सब स्टेशन कंट्रोल रूम में अनाधिकृत रूप से जबरदस्ती प्रवेश करते हुए उन्हे मां बहन की गाली देना शुरू कर दिया। उनके समझाने के बाद भी बार-बार गंदा गाली और अपमानित करने लगा और उन्हे थप्पड़ मार दिया। बार-बार उन्हे थाना में बंद कर देने की धमकी देने लगा। उनकी हरकतों से सुधार कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। उसी समय लाईन स्टाफ द्वारा लाईन ठीक कर मंगचुवा बस्ती फीडर को चालू करवाया गया और तुरंत लाईन सुधार कार्य करके लाईन स्टाॅफ सब स्टेशन वापसे आए तो उनके साथ भी गाली-गलौच एवं देख लेने की धमकी देने लगा।

 

उन्होने अपने शिकायत में मंगचुवा थाना के पुलिस स्टाॅफ दुलारू राम भांडेकर जो बनियान और चड्डा में आया था और नशे में था के विरूद्ध एवं जगदीश रात्रे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ,थाना प्रभारी मंगचुवा, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, जिला कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। उन्होने कहा कि घटना के बाद से वे बहुत डरे हुए हैं एवं अपमानित महसूस कर रहे हैं।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *