Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । लौह अयस्क खदान समूह में दुर्गा पूजा के पहले बोनस नहीं मिलने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

आक्रोशित कर्मचारियों ने आज प्रथम पाली में लौह अयस्क खदान के दल्ली एवं राजहरा प्लांट, क्वारी,डिस्पेच सहित समस्त विभागो में बोनस के लिए हो रही अनावश्यक देरी के कारण उत्पादन ठप कर दिया। लौह अयस्क खदान समूह के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संयुक्त खदान मजदूर संघ( एटक), सचिव कमलजीत सिंह मान ने कहा कि प्रबंधन द्वारा एनजेसीएस की दो-दो मीटिंग होने के बावजूद भी बोनस की राशि तय न होने के कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उसी आक्रोश का परिणाम है कि आज माइंस में उत्पादन ठप कर दिया गया। आज 6 बजे से 9बजे तक का प्रदर्शन मैनेजमेंट प्रबंधन को चेतावनी है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों को बोनस दे दिया जाए अन्यथा अनिश्चित काल के लिए भी लौह अयस्क खदानों को बंद कर दिया जावेगा और माइंस में कर्मचारियों में जो निराशा का भाव आ रहा है उसके लिए प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होगा। कर्मचारियो को समय पर बोनस मिलना चाहिए । आज के प्रदर्शन में प्रत्येक विभाग के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दी।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *