ज़िला भाजपा ने की 4 मोर्चाओं की घोषणा, किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी देखें लिस्ट।

Nbcindia24/ भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा आज जिले के चार मोर्चा के कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की घोषणा की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेवसाय जी संगठन महामंत्री पवन साय जी , जिलाध्यक्ष श्री कृष्णकांत पवार जी की अनुशंसा से जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मालती जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रम ध्रुव, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा अपने जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी ने मोर्चा की घोषणा के दौरान कहा कि यहां पर हर मंडल हर वर्ग हर क्षेत्र को कार्यकारिणी में जगह दी गई है और हमें उम्मीद है कि आने वाले भविष्य में यह एक-एक कार्यकर्ता हमारे संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे उन्होंने सभी मोर्चा के अध्यक्षों को उनकी कार्यकारिणी के लिए बधाई दी इस दौरान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के साथ जिला भाजपा महामंत्री किशोरी साहू जी महामंत्री प्रमोद जैन जी,लोकेश श्रीवास्तव जी, ज़िला मंत्री नरेश साहू जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा जी, दानवीर साहू जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जी रमेश सोनवानी जी, गजेंद्र यादव जी सहित अन्य मौजूद रहे।

Nbcindia24

You may have missed