Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

फुण्डा प्राथमिक शाला मे पानी की किल्लत से जूझ रहे स्कूली बच्चे जिम्मेदार बेपरवाह

सरकारी स्कूल का हाल बेहाल

छोटे छोटे स्कूली बच्चो की जान के साथ हो रहा है खिलवाड

Balod/ चंदन पटेल गुण्डरदेही– ब्लाक के ग्राम फुंडा के प्राथमिक शाला में एक ऐसा मामला देखने को मिला है जहां शासन की योजना पूरी तरह से फेल हो गई है यहा पानी की किल्लत से छोटे छोटे बच्चो को पीने से लेकर बर्तन धोने तक परेशानी उठाना पड़ रहा है छोटे छोटे बच्चो के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इनका सुध तक लेने वाला कोई नहीं है यह पूरा मामला प्राथमिक शाला फुण्डा का है जहां पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण से छोटे छोटे स्कूली बच्चे पास के ही गहरे तालाब में खाना खाने से पहले व खाना खाने के बाद अपने अपने थाली को साफ करने के लिए जाते है जो किसी बड़े हादसा को निमंत्रण दे रहा है बच्चे अपने जान हथेली पर लेकर गहरे तालाब में अपनी अपनी थाली धोते है।

 

जब हमारी nbcindia24 की टीम यहां कि वास्तविक स्थिति देखने स्कूल पंहुचा तो पता चला कि रसोइया जैसे तैसे पड़ोस के यहा से पानी कि व्यवस्था करके खाना बनाते है और बच्चे पीने का पानी अपने अपने घर से बाटल में लेकर आते है निरीक्षण मे यहां स्वच्छ भारत मिशन का भी धज्जियां उड़ रहे है अगर स्कूल परेड मे किसी बच्चे को शौच करने जाना होता है तो स्कूल से बाहर तालाब के किनारे जाते है

 

इस पुरे मामले की जानकारी वहां पर पदस्त शिक्षक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस बारे मे हमने ग्राम पंचायत के सरपंच व पीएचई विभाग को भी लिखित मे आवेदन दिया गया है लेकिन किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया उन्होंने बताया की यह समस्या कई वर्षो से जस की तस बनी हुई है

शिक्षको ने बताया कि रसोइया आस पास के घरों में शाम को पानी भरने खाली बर्तन छोड़ देते है तब जाकर मुश्किल से खाना बनता है अगर जिस दिन बिजली गुल हो जाती है उस दिन खाना पकाना भी मुश्किल हो जाता है स्कुल अंदर एक मोटर पंप जरूर है लेकिन उसमे भी पानी नही निकलता पंचायत से भी पानी का कनेक्शन दिया गया है मगर वह भी कोई काम का नही है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *