Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा ।  मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में  सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बालोद अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा  विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। श्री ध्रुवे जी ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया। श्री ध्रुवे जी ने कहा सन 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार ने कई योजनायें शुरू की हैं. ये योजनायें समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनायीं गयीं हैं. मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में स्वच्छ भारत मिशन, जन धन योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और स्किल इंडिया शामिल हैं। श्री ध्रुवे जी ने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गयी सरकार लोगों के कल्याण के लिए समर्पित मानी जाती हैl इस कसौटी पर खरा उतरते हुए मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए बहुत सी नयी योजनायें बनायी हैंl उदाहरण के तौर पर अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, ग्रामोदय से भारत उदय और सेतु भारतम योजना का नाम लिया जा सकता है इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयाद, वरिष्ठ भाजपा भरत भाई पटेल,विजय डरसेना,राजू रावते,पार्षद तारा चंद पाथोड तिहारु राम आर्य,विमला जैन, कुंती देवांगन, शांति रावते, लीला डरसेना, संगीता साहू,सुनीता गुप्ता युवा मोर्चा से बृजमणि यादव, आशीष गुप्ता व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *