Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

Nbcindia24/मोहम्मद जावेद सिद्दीकी कोरिया/ समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा है। अगर हम सभी समाज के प्रति जागरूकता हों तो देश का तेजी से विकास होगा। शिक्षा किसी भी समाज की संस्कृति का संरक्षण करती है। शिक्षा मनुष्य के जीवन का आधार है। आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। आज के विद्यार्थी आगे जाकर युवा शक्ति के रूप में देश का भार अपने मजबूत कंधों पर उठाएंगे। आज का युग विज्ञान का युग है एवं कम्प्यूटर मनुष्य की अद्भुत खोजों में से एक है। शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर का बहुत बड़ा योगदान है। इसी सामाजिक दायित्व का निर्वाह करतेे हुए, देश के भविष्य के बारे में सोचते हुए, बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पण्डा, उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती कल्पना चौधरी, श्रीमती रीता पाल के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 26 नवंबर 2021 को षासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, चिंगराजपारा, बिलासपुर में कम्प्युटर, प्रिंटर, स्कैनर प्रदान किया। बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। करोना काल को देखते हुए उन्हें साफ-सफाई और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया। बच्चों को चॉकलेट भी बांटा। इस तरह बच्चों के साथ उत्तम, ज्ञानवर्धक और प्रेरणास्पद समय व्यतीत किया। इस कार्य के संपादन में श्रद्धा महिला मण्डल की कल्याण सचिव श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती डोलन डे, श्रीमती शालू साहू, श्रीमती सुष्मिता मांझी, श्रीमती अर्पणा द्विवेदी ने सहयोग प्रदान किया।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *