Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । छग यूपी बिहार सांस्कृतिक समन्वय समिति के द्वारा छठ पूजा स्थल में आज दीपावली एवं छठ पूजा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया जी उपस्थित थीं।
अध्यक्षता छग यूपी बिहार सांस्कृतिक समन्वय समिति की अध्यक्ष श्रीमती चिंतामणि सिंह जी ने किया।


विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शिरोमणि माथुर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय जी सहित नगर के पार्षद/एल्डरमैन व जनप्रतिनिधिगण मंचस्थ थे।।
केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने छग यूपी बिहार समन्वय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के विभिन्न मांगों पर सहमति जताते हुए,सभी मांगों को अतिशीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया।


कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण छग यूपी बिहार सांस्कृतिक समन्वय समिति की अध्यक्ष श्रीमती चिंतामणि सिंह जी ने प्रस्तुत किया,कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव व एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी ने किया और आभार प्रदर्शन महिला समिति की सदस्य अनुराधा सिंह जी ने किया।।
कार्यक्रम को सफल बनाने में छग यूपी बिहार समन्वय समिति के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह जी,संस्थापक सदस्य कृष्णा सिंह जी,अभय सिंह जी,रवि जायसवाल जी,युवराज ,पार्षदर्स्प्निल तिवारी,शीला भारद्वाज जी,एल्डरमैन ममता पांडेय जी,पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर जी,राम जी, विजय सिंह जी भगवान शर्मा जी,सुभाष शर्मा सजी,संतोष बरनवाल जी,श्रीमती सुमन,आरती पांडेय जी,मिक्की सिंह जी,सीमा जी,कालिंदी तिवारी जी मीना रंजना तिवारी जी का विशेष योगदान रहा।।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *