Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

कलेक्टर श्याम धावड़े के नेतृत्व में जिला स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों ने झुमका बोट क्लब परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान।

Nbcindia24/मोहम्मद जावेद सिद्दीकी कोरिया/
कोरिया कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के नेतृत्व में एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विकासखण्ड बैकुंठपुर के अंतर्गत झुमका बोट क्लब परिसर में सुबह 7 बजे सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया।

जिला कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर ने किया माल्यार्पण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री धावड़े ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कलेक्टर ने महात्मा गांधी के मानवीय मूल्यों, सिद्धान्तों एवं स्वच्छता पर उनकी शिक्षा का स्मरण करते हुए उपस्थित सभी को प्रेरित करते हुए कहां कि हमे भी अपने व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ प्रकृति के सुरक्षा और स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान रखना होगा।

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वच्छताग्राही दीदियों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया। बोट क्लब में फैले प्लास्टिक कचरे, अनावश्यक खर-पतवार, घास की सफाई की गई। इसी क्रम कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों, पंचायतों, शासकीय कार्यालय परिसरों, शासकीय शालाओ में भी स्वच्छता श्रमदान में भाग लिया गया।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *