Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

बीजापुर डिप्टी कलेक्टर को निलंबित करने पिडिता ने मुख्य सचिव सहित बीजापुर कलेक्टर को लिखा पत्र..

बालोद: बीजापुर डिप्टी कलेक्टर द्वारा महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म एवं आर्थिक शोषण मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय से आरोपित की जमानत याचिका खारिज हो जाने के बाद अब पीड़िता ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य सचिव सहित बीजापुर कलेक्टर को एफआईआर की कॉपी सहित प्रकरण की जानकारी देते हुए बीजपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ आरोपित दिलीप उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु पत्र प्रेषित किया है।

पीड़िता के अनुसार डौंडी थाने में अपराध पंजीबद्ध होते ही गिरफ्तारी से बचने के लिए दिलीप के द्वारा अपने आप को बीमार बताते हुए बीजापुर जिला प्रशासन से छुट्टी लेकर फरार हो गया है। सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से दिलीप को नियमानुसार निलंबित किया जाना चाहिए था, किंतु आज पर्यंत तक कोई भी कार्यवाही नहीं होने के चलते मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन सहित बीजापुर कलेक्टर को निलंबन कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

18 दिन बाद भी नहीं हुई आरोपित की गिरफ्तारी….

बता दें कि प्रकरण दर्ज हुए 18 दिन गुजर जाने के बाद भी आज तक आरोपित डिप्टी कलेक्टर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता का कहना है कि बालोद जिले की पुलिस यूपी, बिहार से लेकर केरल, तमिलनाडु सहित देश के कोने कोने से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर ले आती है किंतु मेरे मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से प्रतीत होता है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। नियमानुसार मेरे प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध होते ही दिलीप को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम को तत्काल बीजापुर भेजना चाहिए था किंतु दबाव और बड़े पद पर बैठे अधिकारी को जमानत का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ही छुट्टी के बहाने फरार होने का मौका दिया गया ऐसा प्रतीत होता है।

वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल का कहना है कि डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी का प्रयास की जा रही है ।

 

आरोपी के परिजन केस वापस लेने बना रहे है दबाव….

पीड़िता ने Nbcindia24 को बताया कि आरोपी के परिजन समाज के कुछ स्वार्थी लोगों के साथ मिलकर मेरे घर पर जाकर केस वापस लेने मेरे परिजनों पर दबाव बनाया गया।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *