Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

दंतेवाड़ा @ जिले में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और प्रशासन की ऐतिहासिक त्वरित कार्यवाही से प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुँची। अब तक लगभग 1 करोड़ 92 लाख रुपये की सहायता राशि सीधे पीड़ितों के खातों में ट्रांसफ़र की जा चुकी है। शेष प्रभावितों को भी शीघ्र मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन बाढ़ आने के पहले दिन से ही लगातार सक्रिय है। हजारों परिवारों तक राशन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सामग्री पहुँचाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार प्रभावित इलाकों में जाकर अपनी सेवाएँ दे रही है। विद्युत विभाग का अमला दिन-रात मेहनत कर आपूर्ति बहाल करने में लगा है। वहीं राजस्व विभाग प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कर प्रकरण तैयार कर रहा है। जिन परिवारों को सर्वे में आपत्ति है, उनका पुनः सर्वे कर समाधान किया जा रहा है। अन्य सभी विभाग भी राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटे हैं।

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की और अधिकारियों को फ़ौरी राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक चैतराम अटामी सहित जनप्रतिनिधि लगातार प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं निरंतर संपर्क में हैं और हर संभव सहयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार निर्देश दे रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने कहा…..

“संकट की इस घड़ी में सभी को राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, न कि राजनीतिक रोटियां सेंकने में। कांग्रेस और उसका नेतृत्व जनता की पीड़ा समझने की बजाय केवल बयानबाजी और गुमराह करने में लगा है। जबकि भाजपा सरकार और संगठन के जनप्रतिनिधि दिन-रात पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।”

जनता साफ देख रही है कि भाजपा सरकार और प्रशासन की संवेदनशीलता व तत्परता ने इस संकट की घड़ी में उन्हें राहत और विश्वास दिया है। आमजन ने भरोसा जताया है कि भाजपा सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *