Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

धमतरी @ धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां भखारा पुलिस ने मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है।बता दे एक छोटे हाथी (INTRA V50) वाहन में अवैध रूप से गौवंश का परिवहन किया जा रहा था।जिसकी सूचना पर तत्काल भखारा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर जहाँ पिकअप वाहन क्रमांक CG-04 QB-0446 से कुल 08 नग गौवंश जिनमें 06 गाय, 01 छोटा बछड़ा एवं 01 बड़ा बछड़ा थे को बिना चारा-पानी के, क्रूरता पूर्वक भूखे-प्यासे हालत में ठूंस-ठूंसकर परिवहन कर रहा था उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

तस्करी कर रहे ऋषि कुमार मारकण्डेय पिता नरेन्द्र मारकण्डेय उम्र 20 वर्ष, यश कुमार जोशी पिता सुन्दरलाल जोशी उम्र 19 वर्ष, अमन कुमार जोशी पिता गणित राम जोशी उम्र 21 वर्ष,सभी निवासी ग्राम थुहा, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) के रहने वाले है जिनसे पूछताछ करने पर वाहन के संबंध में किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं मिले।

 

भखारा पुलिस द्वारा सभी पशुओं का पशु चिकित्सक अधिकारी भखारा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराकर गौशाला सिलीडीह में सुरक्षित कर दिया गया है।आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04, 06, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 76/25 पंजीबद्ध किया गया।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा सउनि.नीरज दुबे,प्रआर. सीताराम नारंग,त्रिलोकी बघेल, आर.दुष्यंत सिन्हा,संजय ओग़रे, हेमराज नेताम का विशेष योगदान रहा।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *