Breaking
Sat. Nov 15th, 2025

कोंडागांव @ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता आयोजित किया कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झूमुकलाल दीवान ने बताया की घोषणा पत्र को जनता तक पहुंचाने हेतु सभी जगह प्रभारियों की नियुक्ति हुई है कोंडागांव प्रभारी के रूप मे पूर्व मंत्री मोहन मरकाम पीसीसी द्वारा संपूर्ण प्रदेश हेतु जारी घोषणा पत्र को मीडिया के माध्यम मे आमजन तक पहुंचाने हेतु प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव मे हम बहुमत के साथ सीट हासिल कर रहें हैँ भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल से जनता तरस्त हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय क्षेत्रों की जनता से कांग्रेस वादा करती है निकायों मे कांग्रेस की परिषद बनने के बाद हमारे द्वारा तालाबों का संरक्षण व सौंदरयीकरण की विशेष पहल की जाएगी। घाटों एवं तालाबों मे महिलाओ के लिए चेंजिंग रूम बनाये जायेंगे। शहरी व्यापारिक क्षेत्रों मे महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओ की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए पुलिस के सहयोग के साथ सभी चौंक चौराहों को सीसीटीव्ही कैमरे से लैस किया जायेगा। सर्व सुविधायुक्त ऑटोरिक्शा/ई रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग व्यवस्था की जाएगी।श्रद्धांजलि राशि योजना के बीपीएल कार्ड धारियों को 5000 रुपए दिया जायेगा। निगमों मे अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा मे प्रयास किया जायेगा।

सम्पत्ति कर समेकितकर कर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा की जाएगी। आगामी 6 महीनों मे जहाँ जहाँ ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहाँ सुविधा दी जाएगी। मकान आबंटन की प्रक्रिया को और सरलीकरण एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहिनों को पात्रतानुसार मकान दिया जायेगा। प्रत्येक वार्ड मे कार्यरत सफाईकर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी। निकाय क्षेत्रों मे सर्व सुविधा युक्त लाइब्रेरी की व्यवस्था होगी।निकाय क्षेत्रों मे बेटी विवाह दशगात्र जैसे अन्य कार्यक्रमों मे पानी टेंकर निः शुल्क दी जाएगी। यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण किया जायेगा। शहर को धूल मुक्त बनाया जायेगा।

पौनी पसारी योजना मे महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जायेगा। चलित ठेले व्यवसाईयों को संरक्षण दिया जायेगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वैडिंग जोन चिन्हकित कर उचित व्यवस्था की जाएगी। विकास कार्य मे पारदर्शिता सामूहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकयों के अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर के अधिकार को वापस दिलाने प्रयास किया जायेगा। कन्या विवाह के लिए निकाय क्षेत्रो मे निः शुल्क सामुदायिक भवन उपलब्ध कराया जायेगा। सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागु करेंगे। शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार दिया जायेगा।

सभी को पात्रतानुसार वृद्धधा दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जायेगा। समस्त सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल मे मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जायेगा। सभी वार्डों मे सर्व सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जायेगा। स्कूली एवं महाविद्यालयिन छात्रों को मुफ्त सेनेटरी नेपकिन दी जाएगी। जन्म मृत्यु मैरिज सर्टिफिकेट को घर पहुंच सुविधा दी जाएगी। रोजगार हेतु यूथ हब की स्थापना होंगी। महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार देने विशेष पहल की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त वाई फाई सुविधा दी जाएगी।कांग्रेस शाशित निकयों मे जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जायेगा। सम्पत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर भुगतान करने पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

सभी नगर निगमों मे पत्रकारो के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड मे सब्जी बाजार बनाया जायेगा। नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जाएगी। मोहन मरकाम ने कहा इसके साथ ही कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र हेतु स्थानीय स्तर पर पृथक रूप से घोषणा पत्र जारी की जाएगी जैसे की वर्षो से बंद पड़ी सिटीबसों को फिर से शुरू की जाएगी साथ ही बताया की वर्तमान मे जितनी भी प्रधानमंत्री आवास आश्रितों को मिल रही हैँ वें सभी कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत हैँ भाजपा के आने के बाद एक भी प्रधानमंत्री आवास कोंडागांव के लिए स्वीकृत नहीं हुए हैँ भाजपा की झूठ साफ नजर आप रही है कथनी और करनी मे अंतर साफ दिख रहा है।प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नरेन्द्र देवांगन मौजूद रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed