Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

कोंडागांव @ जिला के माकड़ी थाना अंतर्गत पीड़िता की माँ ने लिखित शिकायत कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इनकी बेटी को फिरोज अहमद नाम का व्यक्ति शादी का झूठा प्रलोभन देकर पिडिता के साथ माकड़ी में शारीरिक संबंध बनाकर अस्लीन फोटो खीच कर उस फोटो को सोसल मिडिया में पोस्ट करने का दबाव बना कर अपने साथ मुम्बई धारावी लेकर चला गया था ,जहाँ पर पीडिता के साथ कई बार उसकी मर्जी के बिना बल पूर्वक शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया है। पिडिता अपने आप किसी तरह बचाते हुये अपने गृह कोण्डागांव पहुंची जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनो कि ओर से थाना कोतवाली में जिरो एफआईआर (अपराध क्र. 00/2024 धारा 376 (2) (4), 366.506 भादवि/64 (2) (ढ), 87, 351 (3) बीएनएस) दर्ज कर थाना माकडी में असल नम्बरी अपराध कमांक 68/2024

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार माकड़ी से तत्काल टीम गठीत कर आरोपी को पकडने हेतु रवाना हुई थी .आरोपी फिरोज अहमद जिला- अमेठी (उत्तरप्रदेश) को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना कबूलने से उसे गिरफ्तार कर जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिस्ट रिमांड लेकर कोण्डागांव लाया गया था जिसे  कोण्डागांव न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया जाता है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *