Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

एनबीसी इंडिया 24 न्यूज जगदलपुर @ भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के साथ अब संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन चुनाव व सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला हुई, जिसमें जिले की तीनों विधानसभा के संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुये। कार्यशाला में विशेष रूप से अंतागढ़ विधायक व जिला संगठन चुनाव अधिकारी विक्रम उसेण्डी एवं बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह उपस्थित थे। भाजपा ने आसन्न संगठन चुनाव के लिये जिले के सभी 11 मण्डलों में मण्डल पर्व सहयोगी व सह सहयोगी की नियुक्ति भी कर दी है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुये जिला संगठन चुनाव अधिकारी विक्रम उसेण्डी ने कहा कि संगठन का महापर्व मनाया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में प्राथमिक सदस्यता अभियान, द्वितीय चरण में सक्रिय सदस्यता और अंतिम चरण में संगठन के चुनाव पूर्ण होने है। सदस्यता अभियान का जो निर्धारित लक्ष्य दिया गया है, उसे समय पर पूरा करें। सक्रिय सदस्यता बनाने का कार्य भी शुरू हो चुका है, जिन्हें दायित्व सौंपा गया है, वो गंभीरता से उसका निर्वहन करें।

श्री उसेण्डी ने कहा कि जिले में संगठन चुनाव के लिये सभी 11 मण्डल में मण्डल पर्व सहयोगी व सह सहयोगी की नियुक्ति की गयी है। मण्डल स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठकें आरंभ करें, जिसमें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नव सदस्यों की सूची भी बनाये। कार्यशाला को बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय ने किया।

इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, शिवनारायण पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा,संतोष बघेल, वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू, गोदावरी साहू, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया,फूल सिंह सेठिया, धनुर्जय कश्यप,परिस बेसरा,नारायण ठाकुर, उदबोराम नाग, नरसिंह ठाकुर, निर्भय दीवान, व्ही आर राजपूत,मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, आलोक अवस्थी, संग्राम सिंह राणा, तरुण चोपड़ा, राजपाल कसेर, योगेश ठाकुर, राधेश्याम पन्द्रे,योगेश शुक्ला, शशिनाथ पाठक, बसंत कश्यप, रोहित त्रिवेदी, लच्छिन यादव, ममता पोटाई, रघु सेठिया, नीलाम्बर सेठिया, पुरूषोत्तम जोशी, सतीश बाजपेयी आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *