Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

विपक्ष की आवाज दबाने सरकार दिखा रही है एफआईआर का डर,कांग्रेसियों ने कहा हम हर लड़ाई के लिए हैं तैयार

दंतेवाडा @ छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा लगातार बदले की भावना को दर्शाते हुए रिकार्ड तोड दिया है। जिस तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ता जो शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे उन पर जबरन लाठी चार्ज किया गया और 150 से ज्यादा कार्यकर्ता के ऊपर एफआईआर कर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम करना लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है।

लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता और हमारे नेता डरने वाले नही है। जानता की आवाज बनकर हमेशा रोड से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहेंगे। जिसको लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया।

जिसमे मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक वीरेंद्र गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सलीम रजा उस्मानी, महामंत्री मनोज कौरव, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कोपा कुंजाम, महामंत्री विमल सलाम, गीदम ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमलोचन सेठिया, सरपंच अनिल कर्मा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा, सेवादल प्रदेश महामंत्री संतोष नायर, प्रदेश सचिव सेवादल पुरषोत्तम दुर्गा

आकश विश्वास, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष उमेश कश्यप, लच्छू मंडावी, गायेंद्र सिंह, उमेश राणा, सहदेव नाग, परविंद नाग, केशव इक्छाम, अरुण सोनानी, संतोष नायर, भानु कर्मा, संजय शर्मा, छविंद्र नेताम, वसीम खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *