Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

अजय अग्रवाल डौंडी/ बालोद जिला के डौंडी ब्लॉक ग्राम सुरडोंगर में शनिवार को गांव के एक संपन्न परिवार के एक 37 वर्षीय व्यक्ति की करेंट लगने से मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार सुरडोंगर निवासी प्रमोद कुमार धुर्वे पिता टामन सिंह धुर्वे (37 वर्ष ) शनिवार को सुबह अपने घर पर इलेक्ट्रिक प्रेशर मोटर पंप लगाकर अपनी गाड़ी को धो रहा था। इसी दौरान मोटर पंप में करेंट आ गया और प्रमोद उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल प्रमोद को राजहरा के शहीद अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी राजहरा थाना को दी।

राजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि शहीद अस्पताल से जानकारी आने के बाद घटना डौंडी थाना क्षेत्र की होने के कारण जीरो में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक प्रमोद धुर्वे ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. खिलावन सिंह धुर्वे के सुपौत्र थे। प्रमोद बहुत ही मिलनसार और हंसमुख व्यक्ति था और गांव के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था। घटना की जानकारी होने पर ब्लॉक के कांग्रेसी नेता पीयूष सोनी, बसंती दुग्गा, पुनीत सेन, कोमेश कोर्राम, रविकांत देशमुख सहित समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव सहित ब्लॉक में शोक की लहर दौड़ गई।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *