Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

मौके पर परिवहन करते दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ।

वाहन में कुल 39 नग छोटे बड़े मवेशियों को वध करने के उदेश्य से लिया जा रहा था तेलंगाना राज्य ।

जप्त मवेशियों की अनुमानित कीमत 2,00000 रूपये। कुल जुमला कीमती 10,00000/- रूपये ।

विजय साहू कोंडागांव/ जिले के थाना विश्रामपुरी के सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र ध्रुव थाना स्टाफ के साथ रात्रि ग्रस्त में ग्रामीण क्षेत्र पर निकले हुए थे इसी दौरान ग्राम मालगांव मेन रोड चौक के पास वाहनों की चेकिंग की गई जहां वाहन क्रमांक AP -29 TA -3959 10 चक्का ट्रक को चेक किया गया जिसमें वाहन चालक मोहम्मद इस्माइल पिता अलीखान उम्र 40 वर्ष निवासी रंगारेडी थाना मन्नेगुड़ा जिला विखाराबाद (तेलंगाना) चालक के साथ में बैठे 2. पथी बन्दैया पिता पथी लक्ष्मैया उम्र 50 वर्ष जाति यादव निवासी  मेड़िपल्ली कलन मेड़िपल्ली पुदुर मण्डल के. व्ही. रंगारेडी थाना मन्नेगुड़ा जिला विखाराबाद (तेलंगाना) द्वारा ट्रक में भरकर ले जा रहे 32 नग बछड़ा ,  07 नग  गाय (बाछी) कुल 39 नग मवेशी कुल  किमत 2 लाख को उतर मौके पर ही वाहन और मवेशियों जप्त कर दोनों आरोपी को हिरासत में लिया गया वही धमतरी जिला का दो आरोपी ओमकार कुर्रे पाईकभाटा थाना नगरी और धन्नु गोस्वामी महाराज फरार हो गया थाना विश्रामपुरी पुलिस मामले में अपराध कमांक 41/2024 धारा छ०ग० कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10, प.कु.प.अधि. 1960 की धारा 11 (घ), 3(5) बी. एन. एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरेपियों न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव, थाना प्रभारी निरीक्षक, भुनेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक उमेन्द ध्रुव, सुमंत भगत, प्र.आर.नरेश नेताम, पुरनसिंह गावड़े, राजकुमार बंजारे, आरक्षक गिनेश नाग, जागेश मण्डावी, बुधराम मण्डावी, जम्मू मरकाम एवं सायबर सेल टीम अमिताभ खाण्डेकर, प्र. आर. राजेश महनर, अजय बघेल, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, अजय देवांगन, बीजू शोरी, चंदन यादव गोपनीय सै. अनिल का विशेष योगदान रहा

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *