Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

सैनिक विद्यालय हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में नन्हे परिंदे पातररास दंतेवाड़ा के 20 बच्चों का चयन

 

 

शैलेश सेंगर दंतेवाड़ा / समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में संचालित संस्था जवाहर नवोदय चयन पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र नन्हे परिंदे पातररास दंतेवाड़ा के 20 बच्चों का चयन अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए हुआ है। कलेक्टर दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा कुमार विश्वरंजन के विशेष मार्गदर्शन में संचालित इस संस्था से 20 बच्चों का चयन होना जिले के लिए गौरवान्वित भरा पल है।

 

संस्था के इस उपलब्धि में संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी हिमांचल साहू का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। इस संबंध में जिला मिशन समन्वयक एस.एल. सोरी ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए 28 जनवरी 2024 को आयोजित इस परीक्षा में नन्हे परिंदे पातररास दंतेवाड़ा के 26 बच्चों ने भाग लिया जिसमें से 20 बच्चों का चयन हुआ है जो बहुत बडी उपलब्धि है, इस संस्था का सदैव ही उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है प्रत्येक वर्ष इस संस्था से 70-80 बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हुआ है।

 

इस सबंध में सहायक परियोजना समन्वयक एवं प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जो बच्चे सैनिक विद्यालय हेतु चयनित हुए है। जिले के अंदरूनी क्षेत्र के गरीब प्रतिभावान बच्चें है जिन्हे नन्हे परिंदे पातररास दंतेवाड़ा में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन कर सामान्य अध्ययन के साथ ही विशेष कोचिंग की सुविधा मुहैया करवाई जाती है।

 

इस संस्था ने सदैव ही जिले का मान बढ़ाया है। सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 में जवाहर नवोदय चयन पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र नन्हे परिंदे पातररास दंतेवाड़ा के 20 बच्चों के चयन होने पर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, संयुक्त कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक सहित विभिन्न अधिकारियों ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। बच्चों की इस उपलब्धि में संस्था की अधीक्षिका शारदा कुंजाम, प्रधान पाठक धनराज धुर्वे, प्रमोद राठौर, चन्द्रिका भास्कर, मिश्रीलाल नायक, त्रिलोचन साहू का योगदान रहा है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *