Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

धमतरी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा,ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को भीषण टक्कर,हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत तो वहीं एक युवक को गंभीर हालत में नगरी सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

धर्मेंद्र यादव / धमतरी / जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा नगरी क्षेत्र में ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को भीषण टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। तो वहीं एक युवक को गंभीर हालत में नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा नगरी थाना इलाके में नगरी, धमतरी मार्ग पर हुई है,बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक निवास के पास धमतरी के तरफ़ से आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर फरार हो गया, इधर लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल लेकर गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक सिहावा थाना इलाके के कुंगेरा निवासी बताए जा रहे है, जिसमें एक युवक श्रवण नेताम की मौत हो गई है। वहीं सराधु राम गंभीर रूप से घायल है। 

बताया जा रहा है की  बाइक सवार दोनों युवकों में से गंभीर रूप से घायल युवक सराधु राम का कल से शादी होने वाला था,जिसके लिए दोनों रिश्तेदारों में कार्ड बांटने निकले थे, उसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। वहीं शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई।इधर सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दुर्घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, और ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *