Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

परिवहन कार्यालय परिसर में लर्निंग लाइसेंस हेतु 08 दिसम्बर को होगा शिविर का आयोजन

शैलेश सेंगर / दन्तेवाड़ा / जिला कार्यालय परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के निवासियों हेतु जिला परिवहन कार्यालय परिसर में 08 दिसम्बर 2023 को अस्थायी लाइसेंस (लर्निंग लाइसेंस) शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से संध्या 4 बजे तक किया जा रहा है। उपरोक्त दिनांक को शिक्षार्थी अस्थायी चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) परिवहन सुविधा द्वारा बनाया जाएगा।

 

इस संबंध में ऑनलाइन आवेदन हेतु सेवा शुल्क 100 रुपये, परिवहन विभाग को ऑनलाइन फीस/टैक्स भुगतान करने हेतु (प्रत्येक एक हजार रुपये या उसके भाग के लिए) 50 रुपये, लर्निंग लाइसेंस हेतु शुल्क 50 रुपये, आवेदन पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज की स्क्रीनिंग, कम्प्रेसिंग एवं अपलोड (प्रति पेज) 5 रुपये, ऑनलाइन आवेदन पूर्ति के संपूर्ण दस्तावेज का प्रिंट आउट शुल्क 5 रुपए, देय शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा अस्थायी चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) हेतु प्रति वाहन शुल्क एवं निवास संबंधी प्रमाण पत्र के तहत आधार कार्ड, बिजली बिल, वोटर आईडी, पासपोर्ट शासन द्वारा जारी आईडी, 2 फोटो, लोकल पता हेतु किरायानामा/शपथपत्र, आयु प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड, 10वीं अंकसूची की छायाप्रति को अनिवार्य किया गया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *