Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर nbc इंडिया 24 न्यूज़ डेस्क /  राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन मेें भारतीय पुलिस सेवा के चार परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक रतन लाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों आकाश श्रीमाल, अजय कुमार, अक्षय प्रमोद साबरा और विमल कुमार पाठक ने राज्यपाल  हरिचंदन से भेंट कर उनका अभिवादन किया।

राज्यपाल ने सभी पुलिस अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपना कर्त्तव्य भली भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करने को कहा।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *