Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

CHHATTISGARH/ जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण से बड़ी खबर सामने आई है। चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार की टीम ने मेला ग्राउंड के पास एक मकान से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है इस मकान में वहां की महिला बाहर से लड़की व महिला बुलाकर कई महिनों से सेक्स रैकेट चल रही थी, जिसकी खबर आज पुलिस को लगी। तब चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने टीम तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और मकान में रहने वाली महिला के साथ अन्य तीन महिला व दो पुरूष को धरदबोचा। उनके कब्जे से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने ईश्वर साहू सरसींवा सारंगढ़ और चूड़ामणि मानिकपुरी बरसेली बलौदाबाजार निवासी के खिलाफ धारा 3.4.5 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.।।

चांपा एसडीओपी यदुमड़ी सिदार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण मेला ग्राउंड के पास स्थित मकान में एक महिला जो अपने घर में अवैध रूप से लड़की और महिलाओं को बुलाकर पिछले कई महीनों से देह व्यापार का संचालन कर रही थी जिस पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कार्यवाही की गई

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *