Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

छत्तीसगढ़ की धरती सड़क हादसों से लगातार लाल हो रहे जिसके चलते कई घरों मे परिवार से बड़ों का साया उठ रहे तो कई परिवारों मे घर का चिराग बुझा जा रहे बीते दिनों बालोद जिला की सीमा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में धमतरी जिले के एक ग्रामीण सहित एक ही परिवार के 10 सदस्य कुल 11 लोगों की अकाल मौत हुई थी।

तो वही बीती रात्रि बलोदा बाजार-रायपुर नेशनल हाईवे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया इस हादसे में एक मासूम सहित पांच महिलाओं की मौत हो गया मिली जानकारी के अनुसार लगभग 20 से 25 लोग एक पिकअप में सवार होकर छठी कार्यक्रम में गए हुए थे जहाँ से वापस लौटने के दौरान पलारी थाना के गोडा पुलिया के पास एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी घटना के बाद सभी घायलों को बलौदा बाजार जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायलो का उपचार जारी है इस घटना में कुल 6 लोगों की मौत हुई।

भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

एक्सीडेंट क्यों बढ़ रहे हैं और इसका कारण क्या हैं…?

हम और आप सब जानते हैं…?

पुलिस और प्रशासन भी जागरूकता अभियान चला अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं…?

एक सवाल: हम और आप यह कब समझेंगे हमारी स्वयम की और हमारें परिवार की जिम्मेदारी हमारी है…?

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *