Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

Nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। होली त्यौहार के मद्देनजर थाना परिसर में शुक्रवार की संध्या 5 बजे शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर के जन प्रतिनिधि,पार्षद गण,मुश्लिम समाज के अलावा अन्य समाज के लोग शामिल हुए। जिसमे होलिका दहन और होली खेलने वाले दिन तथा मुश्लिम त्यौहार सब्बे बारात पर चर्चा हुई। शान्ति समिति की बैठक में सभी वर्ग के लोगो ने अपने अपने सुझाव रखे।
7 मार्च को होलिका दहन का समय प्रसाशन द्वारा रात्रि 10 बजे तक रखा गया है। नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके ने कहा कि इलेक्ट्रिक तारो के नीचे होलिका दहन न किया जाय,इमारती व कच्चे पेड़ की कटाई न करे। किसी की सम्पति को नुकसान न पहुचाएं।शासन के आदेशानुसार वर्तमान में हो रही परीक्षा को देखते हुए डी जे बजाने पर पूर्णत:प्रतिबन्ध रहेगा।इसके लिए नगर के डी जे संघ की भी बैठक ली जाएगी। तीन सवारी पर रोक,नकली बाल व मुखौटा लगाने पर प्रतिबन्ध,शराब का सेवन कर वाहन न चलाए व शराब पी कर या नशीली चीजो का सेवन कर होली न खेले। पेंट,वार्निस और जबरन गुलाल न लगाये। पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी,पेट्रोलिग़ को चार भागो में बाट कर प्रभारी नियुक्त किया जायेगा व पुलिस थाने द्वारा टोल फ्री नम्बर भी जारी किया जायेगा। पुलिस विभाग द्वारा जिले से अतिरिक्त बल बुलाया जायेगा,बदमाश और निगरानी सुदा लोगो को पुलिस थाने बुलाकर समझाइश दी जायेगी एवं उनसे शपथ पत्र भरवाया जाएगा। अनुविभागीय दंडाधिकारी मनोज मरकाम ने कहा कि होली पर्व हमेशा की तरह शौहद्र माहौल में मनाये।
*जामा मस्जिद सदर शेख नईयुम खान ने बताया कि 7 मार्च होलिका दहन के ही दिन हमारा त्यौहार शब्बे बारात पड़ रहा है व मस्जिद में तकरीर तथा नमाज का कार्यक्रम एवं ईदगाह में रात्रि जाना आना लगा रहेगा जिसके लिए पुलिस की व्यवस्था की जाए।जबरन रंग रोगन बिना सहमति के न लगाया जाए। जिस पर पुलिस प्रसाशन ने मुश्लिम समाज को आश्वस्त किया। नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन,नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मासिया,तहसीलदार विनय देवांगन,पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर,नगर निरीक्षक विना यादव,नगर पालिका सी एम् ओ शीतल चंद्रवंशी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर मंचस्थ थे। इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम,भा.ज.पा.मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, नगर पालिका एल्डर मेन ममता पांडे,प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास,के एम् अब्राहम,पार्षदगण रोशन पटेल,सूरज विभार,स्वपनिल तिवारी,नेता प्रतिपक्ष बाबी छतवाल,श्रुति यादव,ममता नेताम,प्रमिला पारकर,विवेक मसीह,एस अंसारी,अशरफ, नबी खान सहित निषाद समाज सहित अन्य समाज व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *