Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

Nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में विशेश मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। 25 फरवरी को कुल 90 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 32900 रू. समन शुल्क वसूल किया गया
थाना डौण्डी मथई चौक में चेकिंग के दौरान 08 नशेड़ी चालक एवं यातायात बालोद थाना कोतवाली बालोद के पास चेकिंग के दौरान 02 नशेड़ी वाहन चालक कुल 10 नशेड़ी वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है, जिसमें प्रत्येक नशेड़ी चालकों से दस से बीस हजार रूपये तक जुर्माना हो सकता है। सभी नशेड़ी वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन भी किया जाएंगा।यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे व अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *